कानपुर: रिंगरोड के लिए जल्द शुरू होगा भूअधिग्रहण, 93.5 किलोमीटर लंबी होगी सड़क
कानपुर। विस चुनाव के लिए जिले में मतदान खत्म होने के बाद शहर में रिग रोड बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। एनएचएआई ने पहले इसके दो हिस्से बनाने का फैसला किया है। पहला हिस्सा मंधना-सचेंडी व दूसरा सचेण्डी से रूमा तक बनेगा। दूसरे हिस्से के लिए जमीन की पैमाइश और अधिग्रहण प्रक्रिया जल्द …
कानपुर। विस चुनाव के लिए जिले में मतदान खत्म होने के बाद शहर में रिग रोड बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। एनएचएआई ने पहले इसके दो हिस्से बनाने का फैसला किया है। पहला हिस्सा मंधना-सचेंडी व दूसरा सचेण्डी से रूमा तक बनेगा। दूसरे हिस्से के लिए जमीन की पैमाइश और अधिग्रहण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
सचेंडी से रूमा तक रिग रोड की अनुमानित लम्बाई 38 किलोमीटर है। शहर में कुल 93.5 किलोमीटर लंबी रिग रोड बननी है। मंधना से सचेंडी के बीच 22.5 किलोमीटर रोड की संशोधित डीपीआर पर एनएचएआई की मंजूरी बाकी है। मंजूरी होते ही जमीन अधिग्रहण के लिए कैपिटल-ए के नोटिस जारी किए जाएंगे।
इसी हिस्से का निर्माण पहले होगा। इसके बाद सचेंडी से रूमा-चकेरी के बीच रिग रोड बनेगी। इसके एरियल सर्वे के साथ जीआईएस और भौतिक सर्वे साईं कंसलटेंट एजेंसी ने शुरू कर दिया है। डीपीआर बनने के बाद स्माल-ए का नोटिस जारी होगा। तीन महीने के बाद जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू होगी। रिग रोड के दो फेज का निर्माण अगले चरण में होगा। एनएचएआई के एक अधिकारी अनुसार चुनाव परिणाम आने के बाद मंधना-सचेंडी तक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: यूपी में इस बार भी प्रत्याशी नहीं बल्कि योगी, माया और अखिलेश के चेहरे पर हुआ मतदान
