लखनऊ: योगी सरकार ने मुख्तार पर की एक और कड़ी कार्रवाई, होटल गजल की करोड़ों की जमीन की कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान के बीच बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ योगी सरकार ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। गाजीपुर में एंटी माफिया अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने उनकी गाजीपुर में होटल गजल की करोड़ों की जमीन कुर्क कर ली है। मुख्तार गैंग में मचा है …

लखनऊ। प्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान के बीच बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ योगी सरकार ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। गाजीपुर में एंटी माफिया अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने उनकी गाजीपुर में होटल गजल की करोड़ों की जमीन कुर्क कर ली है।

मुख्तार गैंग में मचा है हड़कंप

दरअसल, गाजीपुर में बुधवार को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्रशासन ने मुख्तार की इस सम्पत्ति को कुर्क कर लिया है, जिसके बाद मुख्तार गैंग में हड़कम्प मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह जमीन मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां अंसारी और बेटों के नाम पर है। सदर कोतवाली के महुआबाग में स्थित मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी के गजल होटल के पिछले हिस्से की भूमि को मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इस तरह पुलिस प्रशासन ने 2.15 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्क की।

मुख्तार की पत्नी के प्लाट को कुर्क करने की हो रही कार्रवाई 

गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी की महुआबाग स्थित भूमि (प्लाट) को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी की पत्नी और बेटों के नाम इस भूमि का क्षेत्रफल 381 वर्ग मीटर और इसका बाजार भाव करीब 2 करोड़ 15 लाख रुपये है। यह प्लॉट सदर कोतवाली क्षेत्र के महुआबाग इलाके में है।

इससे पहले पुलिस ने इसी इलाके में स्थित मुख्तार अंसारी की मार्केट कुर्क कर ली थी। बीते दिनों कुर्की की कार्रवाई के तहत पुलिस प्रशासन ने महुआबाग स्थित ही मुख्तार अंसारी की इन सभी दुकानों को सीज कर दिया था। इससे पूर्व इस बिल्डिंग के ऊपरी तल में बना मुख्तार अंसारी का होटल गजल भी पुलिस प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया था। फिलहाल बाहुबली विधायक मुख्तार पर कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है, जिससे उसके गैंग में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, मुख्तार जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: करोड़ो की धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, कई जिलों में आरोपी की थी तलाश

संबंधित समाचार