कन्नौज: तालाब में मिला लापता ग्रामीण का शव, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। विशुनगढ़ कस्बे से 4 दिन पहले एक ग्रामीण अपने घर से अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तब अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। और फिर उसके बाद लापता ग्रामीण की पत्नी ने 3 लोगों को नामजद करते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज …

कन्नौज। विशुनगढ़ कस्बे से 4 दिन पहले एक ग्रामीण अपने घर से अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तब अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। और फिर उसके बाद लापता ग्रामीण की पत्नी ने 3 लोगों को नामजद करते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

चौथे दिन ग्रामीण का शव गांव के तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विशुनगढ़ निवासी बारेलाल उम्र 45 वर्ष पुत्र शंभू दयाल सोमवार की शाम करीब 4 बजे घर से बाजार की ओर निकला था। उसके बाद से वापस घर नहीं लौटा था। देर शाम तक जब वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के बाद भी जब कहीं कोई पता नहीं चला, तब अगले दिन बारेलाल की पत्नी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

उसी दिन दोपहर में गांव के पास एक स्कूल परिसर में बारेलाल की चप्पलें पड़ी मिली और वहीं पास में खून भी पड़ा मिला। यह नजारा देख लोगों ने अनहोनी की आशंका जताई। सूचना पर थानाध्यक्ष किशनपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे और फिर उन्होंने कन्नौज से डाग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया था। दोनों टीमों ने गहनता से जांच पड़ताल की थी, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे थे। उसी दिन लापता ग्रामीण बारेलाल की पत्नी ने थाने में 3 लोगों को नामजद करते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

उसके बाद से पुलिस लापता ग्रामीण के साथ-साथ आरोपी अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी थी। इसी बीच गुरुवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी। तभी उनकी नजर तालाब में उतरा रहे शव पर पड़ी, तो उनमें हड़कंप मच गया। महिलाओं ने इस मामले की जानकारी गांव जा कर दी।। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक किशनपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह शव को बाहर निकाला। बरामद शव 4 दिन से लापता चल रहे बारेलाल का निकला।

शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- UP Election 2022: स्वतंत्र देव सिंह ने जनसभा को किया संबोधित, सपा पर जमकर साधा निशाना

संबंधित समाचार