मुरादाबाद :चुनाव आयोग के निर्देशों की अवहेलना पर 401 कर्मचारियों को नोटिस
मुरादाबाद/अमृत विचार। चुनाव आयोग के निर्देश के बावजूद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में में लापरवाही बरतने वाले 401 कर्मचारियों को सीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन्हें जवाब दाखिल करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया गया है। इस अवधि में जवाब नहीं देने या जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनके वेतन …
मुरादाबाद/अमृत विचार। चुनाव आयोग के निर्देश के बावजूद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में में लापरवाही बरतने वाले 401 कर्मचारियों को सीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन्हें जवाब दाखिल करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया गया है। इस अवधि में जवाब नहीं देने या जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनके वेतन में कटौती होगी।
जिले में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ है। इससे पहले 20 जनवरी से कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया था। लेकिन बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हुए। वहीं कुछ कर्मचारी मतदान के दिन भी गायब रहे। अब चुनाव संपन्न होने के बाद सीडीओ आनंदवर्धन ने अनुपस्थित कर्मियों की सूची बनवाई है। इसमें पाया गया है कुल 401 कर्मचारी अनधिकृत रुप से अनुपस्थित रहे।
सीडीओ ने बताया कि इन सभी कर्मियों को नोटिस जारी कर 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।स्पष्टीकरण प्राप्त न होने की स्थिति में या संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियमव 1951 व भारतीय दण्ड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत विधिक व विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- विधानसभावार अनुपस्थित रहे कर्मी
- ठाकुरद्वारा -91
- मुरादाबाद ग्रामीण -60
- बिलारी -52
- कुन्दरकी -84
- कांठ -56
- नगर -58
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 14 मार्च से चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली-छपरा का समय तय
