हल्द्वानी: मानदेय के लिए रोडवेज कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों ने वेतन, डीए, विशेष श्रेणी कार्मिकों को भत्ता दिये जाने जैसी मांगों को लेकर मंडलीय कार्यशाला काठगोदाम में सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों की अनदेखी किये जाने पर रोडवेज प्रबंधन को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन को कर्मचारियों …

अमृत विचार, हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों ने वेतन, डीए, विशेष श्रेणी कार्मिकों को भत्ता दिये जाने जैसी मांगों को लेकर मंडलीय कार्यशाला काठगोदाम में सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों की अनदेखी किये जाने पर रोडवेज प्रबंधन को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन को कर्मचारियों की कोई चिंता नहीं है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों को बार-बार आंदोलन करना पड़ रहा है, जबकि कर्मचारियों को वेतन व अन्य मुद्दों पर मांगों को समय से ही पूरा कर देना चाहिए था।

इस दौरान राम सिंह मेहरा, भूपाल दत्त जोशी, मुकेश वर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, दीवान सिंह, दयाल जोशी, विजय सिंह अधिकारी, प्रमोद बर्गली आदि मौजूद थे।

इधर, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर गुरुवार को भी जनवरी के वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों का एक घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहा। इस मौके पर डूंगर सिंह, उमेश चंद्र जोशी, मीना जोशी, प्रभा पांडे, राजेंद्र सिंह नेगी, भीम सिंह, बृजेश सिंह, भास्करानंद मिश्रा, नितिन दीक्षित, रमेश पलडिय़ा, बीडी सांगुड़ी, जीवन सिंह, जितेंद्र राणा, अनिल कुमार, लाखन सिंह, शिव सिंह, विजय तिवारी आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार