सीतापुर: चुनाव में वेबकास्टिंग के लिए लगे कर्मियों ने तय धनराशि न मिलने पर किया प्रदर्शन
सिधौली/सीतापुर। चुनाव के दौरान बूथों पर वेबकास्टिंग के लिए लगाए गए विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर निर्धारित धनराशि न दिए जाने पर प्रदर्शन किया।मतदान के समय प्रत्येक बूथ पर दो कैमरे द्वारा वेबकास्टिंग की जिम्मेदारी वीएलई कार्यकर्ताओं को सौंपी गई थी। जब मतदान के बाद गुरुवार को इन्हें जब 600 रुपये के …
सिधौली/सीतापुर। चुनाव के दौरान बूथों पर वेबकास्टिंग के लिए लगाए गए विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर निर्धारित धनराशि न दिए जाने पर प्रदर्शन किया।मतदान के समय प्रत्येक बूथ पर दो कैमरे द्वारा वेबकास्टिंग की जिम्मेदारी वीएलई कार्यकर्ताओं को सौंपी गई थी।
जब मतदान के बाद गुरुवार को इन्हें जब 600 रुपये के हिसाब से भुगतान किया गया तो सभी भड़क उठे। इस दौरान उन्होंने कई घण्टे उपजिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी पंकज प्रकाश राठौर को प्रार्थनापत्र सौंपकर पैसा दिलाये जाने की मांग की।
मनीष कुमार, अयान अहमद, राकेश कुमार, नरेंद्र व ललित ने बताया कि पिछले चुनाव के दौरान एक कैमरे का 800 रुपये के हिसाब से भुगतान किया गया था, जबकि इस बार दो कैमरों के 600 रुपये ही भुगतान दिया जा रहा है। इस दौरान विश्वजीत, अनुरुद्ध, सौरभ, जितेंद्र व सचिन सहित लगभग आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-Russia-Ukraine War: यूक्रेन का दावा- सेना ने मार गिराए रूस के 5 विमान, NATO भी एक्शन में
