बिजनौर : बरेली में आदमखोर कुत्तों की दहशत, दस साल की बच्ची को नोच कर किया घायल
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। खेत पर परिजनों के साथ काम कर रही दस वर्षीय एक बालिका पर एक दर्जन कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्ची को बिजनौर के अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्र में लगातार हो रहे कुत्तों के हमले से दशहत का माहौल बना …
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। खेत पर परिजनों के साथ काम कर रही दस वर्षीय एक बालिका पर एक दर्जन कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्ची को बिजनौर के अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्र में लगातार हो रहे कुत्तों के हमले से दशहत का माहौल बना हुआ है।
गुरुवार दोपहर में मोहल्ला कायस्थी सराय निवासी लक्ष्मण सैनी अपनी पत्नी व दस वर्षीय बेटी राधिका के साथ खेत पर काम कर रहे थे। बताया कि अचानक खेत के पास बैठे करीब एक दर्जन कुत्तों ने राधिका पर हमला बोल दिया। उसकी चीख सुनकर उसके माता-पिता व आसपास के लोग दौड़ पड़े।
मशक्कत के बाद राधिका को कुत्तों के हमले से बचाया, लेकिन तब तक कुत्ते काटर उसके शरीर में कई जगह बना चुके थे। घायल बच्ची को सीएचसी लाए। चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि बच्ची के सिर, गर्दन व उसके हाथों में गहरे घाव हैं। पेट पर भी कुत्तों ने हमला किया है। उन्होंने गंभीर हालत देख उसे बिजनौर रेफर कर दिया है।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सड़कों पर कुत्तों के झुंड बैठे रहते हैं। वह पर भी अचानक हमला कर देते हैं। दो दिन पहले भी मोहल्ले की12 वर्षीय युवती को भी काट लिया था। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से खुंखार आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
