लखनऊ: नशीली दवाओं पर लगेगी रोक, मेडिकल स्टोरों पर लगेंगे कैमरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। किशोरों को नशीली दवाओं से बचाने के लिए राजधानी के सभी मेडिकल स्टोरों पर अब स्वास्थ्य विभाग सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी करेगा। हालांकि ज्यादातर मेडिकल स्टोरों पर सुरक्षा के चलते पहले ही सीसीटीवी लगे होते हैं। लेकिन जिन स्टोरों पर कैमरे नहीं लगे हैं, वहां पर औषधि विभाग मेडिकल स्टोरों के संचालकों को …

लखनऊ। किशोरों को नशीली दवाओं से बचाने के लिए राजधानी के सभी मेडिकल स्टोरों पर अब स्वास्थ्य विभाग सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी करेगा। हालांकि ज्यादातर मेडिकल स्टोरों पर सुरक्षा के चलते पहले ही सीसीटीवी लगे होते हैं। लेकिन जिन स्टोरों पर कैमरे नहीं लगे हैं, वहां पर औषधि विभाग मेडिकल स्टोरों के संचालकों को कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करेगा। यह फैसला राज्य बाल संरक्षण आयोग की लखनऊ में हुई बैठक के बाद लिया गया है। वहीं इसे लेकर मेडिकल स्टोर व्यवसायियों ने विरोध जताना भी शुरु कर दिया है।

बिना पर्चे के दवा देना है मना

नियमों के अनुसार पहले से ही शेड्यूल एच यानी नशीली दवाओं को बिना डॉक्टर के लिखित पर्चे के देना नियमों के विरूद्ध है। इनकी बिक्री करने वाले दवा संचालकों को अलग रजिस्टर रखना होता है, जिसमें मरीज का नाम, पता और मोबाइल आदि दर्ज होना चाहिए। इसकी सूचना औषधि प्रशासन विभाग को देनी होती है। अब इसी तरह सीसीटीवी कैमरे से इन दवाओं की बिक्री की निगरानी करने की तैयारी है।

वहीं जब इस मामले पर ड्रग इंस्पेक्टर माधुरी सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने समय का हवाला देते हुए बात करने से मना कर दिया।

संबंधित समाचार