Russia Ukraine War : रूसी सेना का बड़ा दावा- यूक्रेन के 70 सैन्य ठिकाने तबाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Russia Ukraine War। यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार सुबह धमाके सुनाई दिये। तो वहीं शाम तक राजधानी कीव के आसमान पर पुतिन के हेलीकॉप्टर मंडराने लगे। लगातार बड़े धमाकों के बीच यूक्रेन से तबाही जैसी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। रूस-यूक्रेन सीमा पर घटनाक्रम आज गुरुवार को बहुत तेजी से बदल रहे हैं। …

Russia Ukraine War। यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार सुबह धमाके सुनाई दिये। तो वहीं शाम तक राजधानी कीव के आसमान पर पुतिन के हेलीकॉप्टर मंडराने लगे। लगातार बड़े धमाकों के बीच यूक्रेन से तबाही जैसी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।

रूस-यूक्रेन सीमा पर घटनाक्रम आज गुरुवार को बहुत तेजी से बदल रहे हैं। यूक्रेन में रूस ने सैन्य कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। अब यूक्रेन और रूस की तरफ से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। तमाम दावों के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना के घुसने की खबर भी सामने आई। इसके अलावा यूक्रेन के आसमान पर पुतिन के हेलीकॉप्टरों का मंडराना भी चिंता बढ़ाने वाला है।

अभी तक हमले की शुरुआत यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में धमाके से हुई थी। फिलहाल यूक्रेन मे दूसरे देशों के साथ-साथ पीएम मोदी से भी मदद मांगी है। इस वार को लेकर अमेरिका ने रूस को चेताया है। वहीं चीन ने मामले को शांति से सुलझाने की गुजारिश की है। UN में रूस ने हमले पर अपना पक्ष भी रखा है।

इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित विशेष अभियान यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए हैं, जो वर्षों से पीड़ित हैं। हमारा लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है। सूचना यह भी आ रही है, इस हमले में रूसी सेना ने बड़ा दावा किया है कि उसने यूक्रेन के 70 ठिकाने तबाह कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच जंग को लेकर पीएम मोदी की बैठक,यूक्रेन में करीब 18,000 भारतीय फंसे

संबंधित समाचार