आजमगढ़: कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए चलाया अभियान, किशोरों समेत 36704 लोगों को लगा टीका
आजमगढ़। देश भर में कोरोना के संक्रमण को नियंत्रण में करने के लिए जगह-जगह पर कोरोना का टीकाकरण जारी है। इसी तरह आजमगढ़ के जिले में कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने को लेकर अभियान चलाया गया है। जिसके लिए गुरुवार को टीकाकरण का केंद्र आयोजित किया गया है और अभियान चलाकर लोगों को टीका लगाया …
आजमगढ़। देश भर में कोरोना के संक्रमण को नियंत्रण में करने के लिए जगह-जगह पर कोरोना का टीकाकरण जारी है। इसी तरह आजमगढ़ के जिले में कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने को लेकर अभियान चलाया गया है। जिसके लिए गुरुवार को टीकाकरण का केंद्र आयोजित किया गया है और अभियान चलाकर लोगों को टीका लगाया जा रहा। जहां पर किशोरों समेत कुल 36704 लोगों को टीका लगाया गया है।
जिला के प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय के मुताबिक गुरुवार को सामान्य टीकाकरण के लिए 405 जगहों पर केंद्र आयोजित करके 43 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। शाम को अभियान समाप्त होने पर महज 28413 लोगों को टीका लगाया गया।
इसी क्रम में किशोरों के टीकाकरण के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं था, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। अभियान समाप्त होने पर महज 8291 लोगों को ही टीका लगाया गया।
