बहराइच: पूर्व मंत्री संग्राम सिंह के भतीजे को सीएम योगी ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पूर्व मंत्री संग्राम सिंह के भतीजे को सीएम योगी ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। उनके साथ उनके समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शहर के मोहल्ला रायपुर राजा निवासी बीके सिंह पटेल बड़े व्यापारी के साथ वरिष्ठ समाजसेवी हैं। इनके बड़े भाई संग्राम सिंह बसपा सरकार में मंत्री थे। मंत्री संग्राम सिंह …

बहराइच। पूर्व मंत्री संग्राम सिंह के भतीजे को सीएम योगी ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। उनके साथ उनके समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शहर के मोहल्ला रायपुर राजा निवासी बीके सिंह पटेल बड़े व्यापारी के साथ वरिष्ठ समाजसेवी हैं। इनके बड़े भाई संग्राम सिंह बसपा सरकार में मंत्री थे।

मंत्री संग्राम सिंह के भतीजे समाजसेवी पटेल मानवेंद्र सिंह ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ली। श्रावस्ती में गुरुवार को भाजपा की सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर बुलाकर समाजसेवी मानवेंद्र सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

मानवेंद्र ने भाजपा के कामकाज की सराहना करते हुए योगी से आशीर्वाद लिया। उनके साथ 70 वाहन के काफिले में 400 से अधिक समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए।

पढ़ें- बाराबंकी: श्रीमद् भागवत कथा में साकार हुआ श्री कृष्ण जन्मोत्सव

संबंधित समाचार