रामपुर : ग्यारह हजार की लाइन पर गिरा पेड़, दो लोगों की मौत
रामपुर/अमृत विचार। थाना क्षेत्र शाहबाद के गांव केसरपुर में ग्यारह केवी की लाइन गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में खेत पर काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई,जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। चीख पुकार सुनकर पास के खेत में काम कर रहे किसान मौके पर …
रामपुर/अमृत विचार। थाना क्षेत्र शाहबाद के गांव केसरपुर में ग्यारह केवी की लाइन गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में खेत पर काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई,जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
चीख पुकार सुनकर पास के खेत में काम कर रहे किसान मौके पर आ गए। किसानों ने फोन करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया।
बताया जा रहा है कि नगर के मोहल्ला भीतरगांव निवासी हरपाल (35) और कमलवीर (22) की मौके पर ही मौत हो गई और राजकुमार और सुरेश हादसे में झुलस गए।
ये भी पढ़ें:- स्टालिन ने 2011 विस चुनाव में उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर की सुनवाई की मांग
