गोरखपुर: अजय सिंह टप्पू को बीजेपी ने पार्टी से किया निष्कासित, जानें वजह
गोरखपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि जनपद के चौरीचौरा विधानसभा में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ‘टप्पू’ की सदस्यता रद्द करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने कहा कि चौरीचौरा विधानसभा से पार्टी …
गोरखपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि जनपद के चौरीचौरा विधानसभा में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ‘टप्पू’ की सदस्यता रद्द करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि चौरीचौरा विधानसभा से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी ई. श्रवण निषाद के विरोध में लड़ रहे अजय सिंह टप्पू को बार-बार समझाने के बावजूद उन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया, पार्टी से बागी होकर निर्दल चुनाव लड़ रहे हैं। उक्त विषय की जानकारी होते ही प्रदेश नेतृत्व ने 24 फरवरी को तत्काल निष्कासन का निर्देश जारी किया।
क्षेत्र की संस्तुति पर चौरीचौरा विधानसभा में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण अजय कुमार सिंह टप्पू के साथ ही राजकुमार व्यास- मनोनीत सभासद, सुभाष पासवान- पूर्व मण्डल अध्यक्ष, भाजपा एवं शासकीय अधिवक्ता, प्रकाश चन्द नन्हें- पूर्व मण्डल अध्यक्ष, भाजपा एवं मनोनीत सभासद, धनन्जय सिंह कौशिक- पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भाजपा,संदीप पासवान- मण्डल अध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित मोर्चा व संदीप तिवारी- मण्डल उपाध्यक्ष को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।
पढ़ें- आतंकियों की पैरवी और माफिया को संरक्षण सपा की नीति है: बृजलाल
