अयोध्या का युवक यूक्रेन में फंसा, लोग कर रहे सलामती की प्रार्थना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या के गोसाईगंज के एक युवक के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली है। युवक के परिवार वाले ही नहीं बल्कि जिले के लोग उसकी सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। परिवार वालों ने युवक को वापस लाने के लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से जारी की …

अयोध्या। अयोध्या के गोसाईगंज के एक युवक के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली है। युवक के परिवार वाले ही नहीं बल्कि जिले के लोग उसकी सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। परिवार वालों ने युवक को वापस लाने के लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से जारी की गई हेल्पलाइन से सम्पर्क किया है।

गोसाईगंज के बबुआपुर निवासी सूरज तिवारी छह साल से यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। सूरज एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सूरज के दोस्त रुदौली निवासी हिमांशु ने बताया कि सोशल मीडिया पर सूरज के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली। इसे लेकर उसके परिवार से भी उन्होंने बातचीत की है। उन्होंने बताया सूरज से बात करने की कोशिश की, गुरुवार शाम उनकी सूरज से वीडियो कॉल के जरिये बात हुई है।

उन्होंने बताया कि सूरज ने उन्हें बताया यूक्रेन में जहां हैं वहां सुरक्षित हैं। सूरज के पिता विरेंद्र तिवारी, मां सुमन तिवारी व भाई नीरज तिवारी ने भारत सरकार से तत्काल अपने सूरज को यूक्रेन से सुरक्षित निकलवाने का इंतजाम करने की अपील की है। पूरा परिवार उसकी सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है। अपर जिला अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि संबंधित युवक के परिवार वालों ने अभी सम्पर्क नहीं किया है। सूचना मिली है, जो भी सहायता होगी तत्काल की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-Birthday Special : 74 साल के हुए बॉलीवुड के जाने-माने खलनायक डैनी, नेपाली फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कड़ी सुरक्षा के बीच शाही वेलकम, गुलाबी शहर में तिलक लगाकर मार्को रूबियो का पारम्परिक स्वागत
राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर अब सुनाई देंगे देशभक्ति गीत, योगी सरकार की इस पहल का यात्रियों ने किया स्वागत
Stock Market Closed : अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से शेयर बाजार में तेजी, 1074 अंक उछला  सेंसेक्स, हरे निशान में बंद हुआ निफ्टी 
एटा में किशोरी संग हैवनियात : तीनों युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप, बदहवास हालत में छोड़कर हुए फरार, दो आरोपी गिरफ्तार
Pro Volleyball League: दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बावजूद ट्रायल्स में पहुंचे सैकड़ों युवा टैलेंट, DPVL Trials में दिखा गजब का जोश