बिजनौर : पूजा करके लौट रहे पुजारी पर जंगली हाथी ने किया हमला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/कालागढ़, अमृत विचार। मंदिर से पूजा करके लौट रहे पुजारी पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। कालागढ़ निवासी सुरेश सिंह (45) पुत्र स्व. हरबंस …

बिजनौर/कालागढ़, अमृत विचार। मंदिर से पूजा करके लौट रहे पुजारी पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

कालागढ़ निवासी सुरेश सिंह (45) पुत्र स्व. हरबंस सिंह वन में स्थित नूरगढ़ मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। रोजाना की तरह गुरुवार देर शाम भी वह पूजा करके घर वापस लौट रहे थे। बताया कि अपने घर से करीब 100 मीटर दूरी पर थे तो एक जंगली हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। इससे पहले की लोग उन्हें बचाने आते, हाथी के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।

आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर आ गए और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि सुरेश की शादी नहीं हुई थी।

वह अपने बड़े भाई व भाभी के साथ रहते थे। परिजनों से हुई बातचीत में वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। थानाध्यक्ष उमेश कुमार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें:- बाराबंकी: अप्राकृतिक संबंध के चलते की गई थी छात्र की नृशंस हत्या, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार