मेरठ: नहीं हटी बाबा साहेब की प्रतिमा तो बंद रहेगा रामराज का बाजार, व्यापारियों ने लिया फैसला
मेरठ। जिले के मवाना के रामराज में बाबा साहेब के प्रतिमा प्रकरण में शुक्रवार को सनातन धर्म मंदिर में व्यापारियों ने बैठक की, जिसमें निर्णय लिया गया कि जब तक प्रतिमा नहीं हटती, तब तक रामराज का बाजार बंद रहेगा। शुक्रवार को उक्त मामले में ठाकुर जयपाल सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों की बैठक हुई। …
मेरठ। जिले के मवाना के रामराज में बाबा साहेब के प्रतिमा प्रकरण में शुक्रवार को सनातन धर्म मंदिर में व्यापारियों ने बैठक की, जिसमें निर्णय लिया गया कि जब तक प्रतिमा नहीं हटती, तब तक रामराज का बाजार बंद रहेगा। शुक्रवार को उक्त मामले में ठाकुर जयपाल सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों की बैठक हुई।
विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, जयपाल सिंह व अन्य वक्ताओं ने कहा कि मुकदमा लिखने से कोई सरोकार नहीं है। व्यापारियों ने इक्त प्रकरण में पुलिस-प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया व पुलिस-प्रशासन विरोधी नारे लगाए। गुस्साए व्यापारियों ने थानाध्यक्ष को दो टूक में कहा कि जब तक प्रतिमा नहीं हटाई जाती, तब तक रामराज का समस्त बाजार बंद रहेगा।
बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष विपिन मनचंदा, सुरेंद्र आहूजा, सुदर्शन पाहवा, अमित कक्कड़, सुदर्शन गोयल, ठा.देवेंद्र, विनोद चौहान आदि मौजूद रहे…डॉ. सदन आर्य बने प्रधान।
