यूक्रेन में फंसे बुलंदशहर के 12 से अधिक छात्र, दो की हुई वतन वापसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के 12 से अधिक छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इन छात्रों के परिजनों काफी परेशान हैं और अपने बच्चों की सलामती के लिए वह भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। छात्र शहर के कई मोहल्लों के अलावा गुलावठी, अहार, खुर्जा और सिकंदराबाद आदि स्थानों के रहने वाले हैं। …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के 12 से अधिक छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इन छात्रों के परिजनों काफी परेशान हैं और अपने बच्चों की सलामती के लिए वह भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। छात्र शहर के कई मोहल्लों के अलावा गुलावठी, अहार, खुर्जा और सिकंदराबाद आदि स्थानों के रहने वाले हैं। यह सभी वहां से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों के परिजन लगातार टीवी पर भी नजर गड़ाए हुए हैं।

मां बार-बार कर रही बेटे को फोन

बुलंदशहर के अनूपशहर अड्डा क्षेत्र निवासी शान अली यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहा है। शान के पिता हाजी शकील ने बताया कि बेटे से लगातार संपर्क जारी है। उसने एक वीडियो भी बनाकर भेजा है। जिसमें वह ठीक दिख रहा है, लेकिन पल-पल बदल रहे हालात के बीच परिवार की चिंता बढ़ी हुई है। वह सकुशल वापसी की दुआ मांग रहे हैं। मां जौहरा बार-बार फोन पर संपर्क बेटे का हालचाल जानने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: गिरफ्तार ठग की निशानदेही पर पुलिस विभागीय लोगों की कर रही पड़ताल

संबंधित समाचार