Russia Ukraine War : संयुक्त राष्ट्र बोला- रूस के हमले के बाद यूक्रेन के 50 हजार लोगों ने छोड़ा देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Ukraine-Russia war : रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज दूसरा दिन है. यूक्रेन रूस से अकेले लड़ रहा है। उसे नाटो देशों का साथ नहीं मिला है। अब देखना होगा कि यूक्रेन रूस के सामने कितने दिन टिकता है। 50 हजार लोगों ने छोड़ा यूक्रेन संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि रूस के हमले …

Ukraine-Russia war : रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज दूसरा दिन है. यूक्रेन रूस से अकेले लड़ रहा है। उसे नाटो देशों का साथ नहीं मिला है। अब देखना होगा कि यूक्रेन रूस के सामने कितने दिन टिकता है।

50 हजार लोगों ने छोड़ा यूक्रेन
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि रूस के हमले के बाद पिछले 48 घंटे में यूक्रेन के 50 हजार लोगों ने देश छोड़ा है।
Ukraine Russia Latest News Updates: रूस के हमलों के बीच यूक्रेन में तबाही मची हुई है। ताजा अपडेट के मुताबिक, रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गई है। यूक्रेन संकट पर चीन ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बातचीत की। जिसके बाद जानकारी आ रही है कि पुतिन, यूक्रेन से बातचीत करने के लिए राजी हो गये हैं। ऐसे में पुतिन बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने को तैयार हो गए हैं। माना जा रहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग अब थम सकती है।

हालांकि यूक्रेन पर रूसी सेना की कार्रवाई अभी थमी नहीं है। एक तरफ रूसी सेना ने उत्तरी यूक्रेनी शहर Chernigov को ब्लॉक कर दिया है तो वहीं यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि लड़ाई में रूस के 1 हजार से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं।

47 देशों की संस्था ने रूस को किया सस्पेंड

रूस को अलग-थलग करने की कोशिश तेज हो गयी है. यूरोपियन ह्यूमन राइट्स आर्गेनाईजेशन से रूस को सस्पेंड कर दिया गया है. 47 देशों की संस्था ने रूस को अलग कर दिया है.

वहीं 48 घंटे में तकरीबन 50 हजार यूक्रेनवासियों ने देश छोड़ दिया है.

संबंधित समाचार