यूपी चुनाव 2022: ‘बुलडोजर बाबा’ बने आकर्षण का केन्द्र, वीडियो हुआ वायरल
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के क्रम में वोटिंग का चौथा चरण पूरा हो चुका है। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार जारी है। शुक्रवार को योगी आदित्यानाथ के वेष में एक लड़के का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो को दिन में लाखों लोगों ने देखा। वीडियो में लड़के ने …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के क्रम में वोटिंग का चौथा चरण पूरा हो चुका है। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार जारी है। शुक्रवार को योगी आदित्यानाथ के वेष में एक लड़के का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो को दिन में लाखों लोगों ने देखा। वीडियो में लड़के ने जो पगड़ी पहनी है, उसपर एक खिलौने वाला बुलडोजर दिखायी पड़ रहा है।
भाजपा के एक फेसबुक पेज से वायरल इस वीडियो को भाजपा समर्थक जोर शोर से शेयर कर रहे हैं। इस पर तरह-तहर के कमेंट भी आ रहे हैं, भाजपा समर्थक अनुज अग्रवाल लिखते हैं कि आयेंगे तो बाबा ही और बुलडोजर भी चलेगा। वहीं सपा समर्थक अनुज टंडन ने लिखा है कि नहीं चलेगा गुंडाराज, आ रहे अखिलेश।
जो राम को लाये हैं हम उनको लायेंगे
भाजपा समर्थक सोशल मीडिया पर एक गीत को वायरल रह हैं, गीत के बोल हैं जो राम को लाये हैं हम उनको लायेंगे। इस पर लोग चुटकीले अंदाज में भी कमेंट कर रहे हैं, समाजवादी पार्टी समर्थक अजीत अंसारी लिखते हैं कि राम को लाने वाला कौन है, राम तो स्वयं में महान हैं।
यह भी पढ़ें:-बरेली: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, स्टॉफ ने कराया सुरक्षित प्रसव
