यूक्रेन में फंसे है यूपी के हजारों छात्र छात्रायें, इटावा पहुंची एमबीबीएस छात्रा
लखनऊ/ इटावा। युद्ध के हालात से गुजर रहे यूक्रेन में फंसे उत्तर प्रदेश के हजारों छात्र छात्रायें स्वदेश वापसी के लिये केन्द्र सरकार की मदद का इंतजार कर रहे हैं वहीं प्रदेश सरकार ने हेल्प लाइन नम्बर जारी कर यथासंभव मदद का आश्वासन दिया है बस्ती, संतकबीरनगर, हरदोई, बुलंदशहर, इटावा समेत प्रदेश के अलग अलग …
लखनऊ/ इटावा। युद्ध के हालात से गुजर रहे यूक्रेन में फंसे उत्तर प्रदेश के हजारों छात्र छात्रायें स्वदेश वापसी के लिये केन्द्र सरकार की मदद का इंतजार कर रहे हैं वहीं प्रदेश सरकार ने हेल्प लाइन नम्बर जारी कर यथासंभव मदद का आश्वासन दिया है बस्ती, संतकबीरनगर, हरदोई, बुलंदशहर, इटावा समेत प्रदेश के अलग अलग शहरों से उच्च शिक्षा जिनमें से अधिकतर मेडिकल की पढ़ाई करने गये छात्र छात्रायें युद्ध की चपेट में आये यूक्रेन से बाहर निकलने के लिये बेसब्र हैं।
विदेश मंत्रालय फंसे छात्र छात्राओं की वापसी के लिये यूक्रेन में भारतीय दूतावास से संपर्क में है और कई छात्र छात्राओं को भारत लाया भी जा चुका है। प्रदेश सरकार ने आज एक हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है जिसके जरिये छात्र छात्रायें अथवा उनके अभिभावकों की हरसंभव मदद की जायेगी।
यह भी पढ़ें:-बरेली: नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले को 20 वर्ष कैद
