आगरा: सपा नेता की पत्नी ने यमुना में कूदकर की आत्महत्या की कोशिश, लोगों ने बचाई जान
आगरा। जिले में महिला ने यमुना में कूदकर खुदखुशी करने की कोशिश की। महिला सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली है। कैलाश घाट पर पहुंचकर उसने यमुना में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया। महिला को जब होश आया तो लोगों ने पूछताछ की। महिला ने होश आने पर बताया कि …
आगरा। जिले में महिला ने यमुना में कूदकर खुदखुशी करने की कोशिश की। महिला सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली है। कैलाश घाट पर पहुंचकर उसने यमुना में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया। महिला को जब होश आया तो लोगों ने पूछताछ की।
महिला ने होश आने पर बताया कि उसका पति सपा नेता है। महिला पति की हरकतों से परेशान है। इसलिए उसने ये कदम उठाया। सूचना पर सिकंदरा चौकी इंचार्ज अरुण भाटी भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि महिला ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उनके पहुंचने से पहले ही उसका देवर और अन्य परिवारीजन उसे घर ले गए। वह जिस सपा नेता का नाम ले रही थी, उसने इस तरह की किसी घटना के होने की पुष्टि नहीं की।
