Coronavirus Update : वाराणसी में एक दिन में 20 मरीजों से नीचे पहुंची संक्रमितों की संख्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी।  कोरोना महामारी की तीसरी लहर थमने लगी है। जिले में गुरुवार को कोविड लैब से 2601 लोगों की रिपोर्ट आई हैं। इसमें 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। वहीं 43 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में इस समय 0.65 फीसदी संक्रमण दर है। लगातार …

वाराणसी।  कोरोना महामारी की तीसरी लहर थमने लगी है। जिले में गुरुवार को कोविड लैब से 2601 लोगों की रिपोर्ट आई हैं। इसमें 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। वहीं 43 लोग स्वस्थ हुए हैं।

जिले में इस समय 0.65 फीसदी संक्रमण दर है। लगातार कोरोना के सक्रिय केस में कमी आ रही है। जिले में इस समय महज 161 कोरोना संक्रमित मरीज एक्टिव हैं।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान अभी भी जारी है। पिछले दिनों जिले में 14,078 लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया गया। इसमें 5,356 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया, जिसमें 399 किशोरों को पहली एवं 4,957 किशोरों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके साथ ही 987 लोगों ने एहतियाती टीका लगवाया।

पढ़ें- अयोध्या: डिंपल यादव के सीएम योगी पर किए गए बयान पर संतों ने जताई नाराजगी, कहा- सपा सुप्रीमो की पत्नी ने भारतीय संस्कृति पर कटाक्ष किया है

संबंधित समाचार