बहराइच: बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना, रविवार को सुबह सात बजे से शुरू होगा मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बहराइच गल्ला मंडी से शनिवार सुबह पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं। 3196 पोलिंग पार्टियां 1365 वाहनों से जिले के बूथों पर पहुंचेंगी। बहराइच जिले के सात विधानसभा में रविवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा। इसके लिए जिले में 2903 बूथ बनाए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि …

बहराइच। बहराइच गल्ला मंडी से शनिवार सुबह पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं। 3196 पोलिंग पार्टियां 1365 वाहनों से जिले के बूथों पर पहुंचेंगी। बहराइच जिले के सात विधानसभा में रविवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा। इसके लिए जिले में 2903 बूथ बनाए गए हैं।

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि कुल 3196 पोलिंग पार्टियां हैं। सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं। सभी पोलिंग पार्टियां 1365 वाहनों से बूथ को रवाना हुए। गल्ला मंडी परिसर में काफी गहमागहमी रही। पोलिंग बूथ रवाना करते समय जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, सीडीओ कविता मीना समेत अन्य अधिकारी रहे।

एक नजर में कर्मचारियों की स्थिति

  • मतदान कार्मिक 12784
  • पोलिंग पार्टियां 3196
  • बूथों की संख्या 2903
  • वाहनों की संख्या 1365

पढ़ें- हरदोई: सड़क किनारे मिला युवक का शव, मां ने जताई हत्या की आशंका

संबंधित समाचार