अयोध्या: कल 46 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 18.50 मतदाता
अयोध्या। पांचवें चरण में होने वाले मतदान के लिए रविवार को सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पांचों विधानसभाओं में कुल 46 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करीब 18 लाख 50 हजार 774 मतदाता करेंगे। इसके लिए 2168 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिले भर में कड़ी …
अयोध्या। पांचवें चरण में होने वाले मतदान के लिए रविवार को सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पांचों विधानसभाओं में कुल 46 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करीब 18 लाख 50 हजार 774 मतदाता करेंगे। इसके लिए 2168 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 का जनपद में पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी 2022 को होना है, जिसमें सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के तहत जनपद में 27 फरवरी को मतदान दिवस के दिन मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुये सरकार का चयन करेंगे।
कुल मतदाताओं में 9,82,745 पुरुष, 8,67,896 महिला मतदाता और 133 तृतीय श्रेणी मतदाता हैं। जनपद में कुल 2168 मतदेय स्थल हैं, जिसमें 10 महिला बूथ, 79 मॉडल बूथ व 429 क्रीटिकल बूथ हैं। उन्होंने बताया कि 271 विधानसभा रूदौली क्षेत्र में कुल 337729 मतदाता हैं, जिसमें 1,79,278 पुरुष, 1,58,413 महिला, 38 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 404 मतदान स्थल में दो महिला बूथ, 20 मॉडल बूथ बनाये गये हैं। इसी क्रम में विधानसभा 273 मिल्कीपुर में कुल 357659 मतदाता हैं, जिसमें 189901 पुरूष, 167757 महिला, एक ट्रांसजेंडर मतदाता है। 460 मतदान स्थल में दो महिला बूथ व 20 मॉडल बूथ बनाये गये हैं । विधानसभा 274 बीकापुर में कुल 379634 मतदाता हैं, जिसमें 200849 पुरूष, 178775 महिला, 10 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
427 मतदान स्थल में दो महिला बूथ, छह मॉडल बूथ बनाये गये हैं। विधानसभा 275 अयोध्या में कुल 381532 मतदाता हैं, जिसमें 202687 पुरूष, 178792 महिला, 53 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 414 मतदान स्थल में दो महिला बूथ, 13 मॉडल बूथ बनाये गये हैं।
विधानसभा 276 गोसाईगंज में कुल 394220 मतदाता हैं , जिसमें 210030 पुरूष, 184159 महिला, 31 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 463 मतदान स्थल में दो महिला बूथ, 20 मॉडल बूथ बनाये गये हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग की ओर से समुचित व्यवस्था करने के निर्देश बूथ व्यवस्थापक को दिये गये हैं। उन्होंने जनपद के मतदाताओं से अपील की है कि आगामी 27 फरवरी को मतदान दिवस के अवसर पर सभी मतदाता अपने-अपने निर्धारित बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जनपद में रिकार्ड मतदान करने का संकल्प लेते हुये पहले मतदान फिर कोई काम का पालन करें।
पढ़ें- बाराबंकी: आज पोलिंग पार्टियां मध्य स्थलों के लिए हुईं रवाना, 22 लाख से अधिक लोग डालेंगे वोट
