बुलंदशहर में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश से मौसम हुआ ठंडा, फसलें हुईं बर्बाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले में अचानक मौसम खराब होने से किसानों के माथे पर बल पड़ गए हैं। किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों की सरसों, आलू की तैयार खड़ी फसल बारिश में बर्बाद हो गई है। बता दें कि बुलंदशहर में देर रात अचानक मौसम खराब हो गया। घनघोर बादल छा गए। इसके बाद …

बुलंदशहर। जिले में अचानक मौसम खराब होने से किसानों के माथे पर बल पड़ गए हैं। किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों की सरसों, आलू की तैयार खड़ी फसल बारिश में बर्बाद हो गई है। बता दें कि बुलंदशहर में देर रात अचानक मौसम खराब हो गया। घनघोर बादल छा गए।

इसके बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिले में लगातार मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आगे भी मौसम खराब हो सकता है। बारिश की संभावना अब भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है। आम के पेड़ के बौर भी पानी बरसने से झड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें: पीलीभीत: दावत में जा रहे बाइक सवार ससुर की मौत, दामाद गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार