यूपी के 341 छात्र यूक्रेन में फंसे, प्रदेश सरकार ने तेज किए वापस लाने के प्रयास
लखनऊ। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने कवायद तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जो पहली सूची जारी हुई, उसके मुताबिक 341 लोग अभी यूक्रेन में फंसे हैं, जिन्हें घर वापस लाने के लिए सरकार प्रयासरत है। यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। …
लखनऊ। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने कवायद तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जो पहली सूची जारी हुई, उसके मुताबिक 341 लोग अभी यूक्रेन में फंसे हैं, जिन्हें घर वापस लाने के लिए सरकार प्रयासरत है।
यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। यूक्रेन में मेडिकल सहित अन्य कोर्स की पढ़ाई करने गए भारत के सैकड़ों छात्र-छात्रायें और अन्य लोग रूस के हमले के चलते फंस गए हैं। इनमें प्रदेश के 341 छात्र-छात्राएं तथा अन्य लोग शामिल हैं।
इनमें लखनऊ के 19, जौनपुर तथा आजमगढ़ 10-10, अलीगढ़ तथा प्रयागराज के 09-09, संभल 01, मैनपुरी 01, अमरोहा 01, औरैया 02, अयोध्या 07, बदायूं 04, बागपत 03, बहराइच 03, बलिया 02, बलरामपुर 03, बाराबंकी 05, बरेली 07, बिजनौर 06, बुलंदशहर 08, देवरिया 03, एटा 04, इटावा, 05, फर्रूखाबाद 03, फिरोजाबाद 14, गौतमबुद्धनगर 05, गाजीपुर 01, गाजियाबाद 05, गोंडा 02, गोरखपुर 05, हमीरपुर 02, हापुड़ 02, हरदोई 04, कानपुर नगर 12, जालौन 04, कन्नौज 01, कानपुर देहात 01, कासगंज 01, कुशीनगर 09, लखीमपुर खीरी 12, ललितपुर 01, महाराजगंज 04, महोबा 02, मैनपुरी 02 और मथुरा के 04 लोग शामिल हैं।
घर तक पहुंचायेगी योगी सरकार
इधर, उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि यूक्रेन से भारत पहुंचने वाले प्रदेश के निवासियों को राज्य में पहंुचाने की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी। प्रदेश के स्थानिक आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि वे यूक्रेन से वापस आने वाले प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर काउंटर स्थापित करें तथा केंद्र सरकार व अन्य समस्त संबंधित से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें।
