यूक्रेन में फंसे व्यक्ति, विद्यार्थी टोल फ्री नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क: डीएम
रायबरेली। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने नागरिकों को सूचित किया जाता है कि यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत देखते हुए यूक्रेन आने-जाने के लिए सभी कमर्शियल फ्लाइट बंद है। यूक्रेन का एयरस्पेस भी बंद है भारतीय दूतावास कीव, यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों (विद्यार्थी व अन्य लोग) को संभावित मदद पहुंचाने के लिए प्रयासरत …
रायबरेली। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने नागरिकों को सूचित किया जाता है कि यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत देखते हुए यूक्रेन आने-जाने के लिए सभी कमर्शियल फ्लाइट बंद है। यूक्रेन का एयरस्पेस भी बंद है भारतीय दूतावास कीव, यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों (विद्यार्थी व अन्य लोग) को संभावित मदद पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।
विदेश मंत्रालय,भारत सरकार तथा भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन द्वारा हेल्पलाइन संचालित किया गया है। हेल्पलाइन नम्बर +911123012113, +911123014104, +911123017905 एवं कन्ट्रोल रूम नं0-1800118797 (नई दिल्ली) ईमेल आई0डी0 [email protected] उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी,व्यक्ति जो यूक्रेन में मौजूद है, उन्हें स्वदेश लौटने की कार्यवाही के लिए राज्य स्तर पर कन्ट्रोल रूम संचालित है।
राज्य कन्ट्रोल रूम का (24×7) टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर 0522-1070 मो0नं0- 9454441081 ईमेल आई0डी0 [email protected] जनपद रायबरेली के निवासी जो वर्तमान में यूक्रेन देश में फंसे है, उनकी सूचना फोन नम्बर 0535-2203320 तथा मोबाइल व्हाट्सएप नम्बर-9453506484 व 8299226631 अथवा ई-मेल आईडी [email protected] पर एवं प्रारूप पर भी उपलब्ध करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: रायबरेली: यूक्रेन में फंसे छात्रों की व्यथा, शाम होते ही छा जाता है खौफ का साया, बंकर में गुजरती है रात
