रायबरेली: सलोन विधानसभा क्षेत्र के 393 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। आईटीआई गोरा बाजार के प्रांगण से विधान सभा चुनाव के पांचवे चरण के चुनाव में 181-सलोन विधानसभा क्षेत्र में 27 फरवरी के विधानसभा चुनाव को सकुशल, सुगमतापूर्वक, स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक व शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी है। 181-सलोन (अ0ज0) विधानसभा में 227 पोलिंग सेंटर और …

रायबरेली। आईटीआई गोरा बाजार के प्रांगण से विधान सभा चुनाव के पांचवे चरण के चुनाव में 181-सलोन विधानसभा क्षेत्र में 27 फरवरी के विधानसभा चुनाव को सकुशल, सुगमतापूर्वक, स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक व शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी है। 181-सलोन (अ0ज0) विधानसभा में 227 पोलिंग सेंटर और 393 मतदेय स्थल हैं।

क्षेत्र को 3 जोन और 30 सेक्टरों में बांटा गया है। पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी आदि सहित सभी पार्टियां रवाना हो गयी है। सलोन विधानसभा का मतदान आज सुबह को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक कोविड नियमों का पालन करते हुए निर्धारित सभी मतदेय स्थलों पर समय से प्रारंभ होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की देख-रेख में सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदेय स्थल,बूथ के लिए रवाना हुई तथा अपने-अपने मतदेय स्थल पर पहुंच भी गयी है।

इसके अलावा मतदान को समय से कराये। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो उसका सूचना सेक्टर,जोनल मजिस्ट्रेट आदि को दे।सायं 6 बजे तक मतदेय स्थल पर आने वाले सभी मतदाता का मतदान अवश्यक कराया जाये तथा कोविड-19 प्रोटोकॉल नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिये है।

यह भी पढ़ें:-यूक्रेन में फंसे व्यक्ति, विद्यार्थी टोल फ्री नंबरों पर कर सकते है संपर्क: डीएम

संबंधित समाचार