रायबरेली: विद्यालय में नाबालिग बच्चों ने की तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस
महराजगंज/रायबरेली। जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के खेरवा स्थित सुबेदार मेजर रामफल सिंह स्मारक इण्टर कालेज में सुबह बाउण्ड्री फांदकर घुसे दो नाबालिग बच्चों ने जमकर तोड़ फोड़ की। यही नहीं सीसीटीवी कैमरे पर नजर पड़ने पर उन्होंने कैमरे को भी तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि तोड़-फोड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। …
महराजगंज/रायबरेली। जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के खेरवा स्थित सुबेदार मेजर रामफल सिंह स्मारक इण्टर कालेज में सुबह बाउण्ड्री फांदकर घुसे दो नाबालिग बच्चों ने जमकर तोड़ फोड़ की। यही नहीं सीसीटीवी कैमरे पर नजर पड़ने पर उन्होंने कैमरे को भी तोड़ने का प्रयास किया।
हालांकि तोड़-फोड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य अभय प्रताप सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।जानकारी के अनुसार महराजगंज इन्हौना मार्ग पर स्थित सुबेदार मेजर रामफल सिंह स्मारक इंटर कालेज खेरवा में शनिवार की सुबह घुसे दो नाबालिक बच्चों ने विद्यालय में रखे गमले, व दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसकर कम्प्यूटर में तोड़ फोड़ की। यही नहीं जब उनकी नजर विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो ईंट मारकर एक कैमरा भी तोड़ दिया।
सुबह विद्यालय पहुंची आया ने विद्यालय का नजारा देख प्रबन्धिका योगिता सिंह व प्रधानाचार्य को सूचना दी। जिसके बाद विद्यालय पहुंचे प्रधानाचार्य ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: सलोन विधानसभा क्षेत्र के 393 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना
