यूक्रेन में उत्तराखंड के 188 लोग फंसे, सकुशल वापसी की कोशिशें जारी: मुख्यमंत्री
अमृत विचार, देहरादून। युद्धग्रस्त यूक्रेन से उत्तराखंड वासियों की सकुशल वापसी बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूक्रेन में उत्तराखंड के 188 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है। हम विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं। हमारे अधिकारी छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए …
अमृत विचार, देहरादून। युद्धग्रस्त यूक्रेन से उत्तराखंड वासियों की सकुशल वापसी बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूक्रेन में उत्तराखंड के 188 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है। हम विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं। हमारे अधिकारी छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों के परिजनों को उनके बच्चों को सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिया है।
दूसरी ओर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि विदेश मंत्रालय भारतीयों की सकुशल वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। सरकार ने लोगों की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये हैं। डीजीपी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार ने इस काम के लिए दो नोडल अधिकारी भी नियुक्त करने के साथ ही टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि ऐसी जानकारी भी मिल रही है कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडवासी वहां से रोमानिया और पोलैंड की तरफ निकल गये हैं।
