कयामत के दिन तक भी पूरा नहीं होगा गजवा-ए-हिंद का सपना: सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बड़ी बाते कहीं हैं। सीएम योगी ने अब्बाजान, गजवा ए हिंद, बुलडोजर और हिजाब पर विस्तार से सारे सवालों के जवाब दिए। सीएम योगी ने कहा कि वो पीएम मोदी ही हैं जिन्होंने सड़ी गली राजनीति को एक नई दिशा दी। …

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बड़ी बाते कहीं हैं। सीएम योगी ने अब्बाजान, गजवा ए हिंद, बुलडोजर और हिजाब पर विस्तार से सारे सवालों के जवाब दिए। सीएम योगी ने कहा कि वो पीएम मोदी ही हैं जिन्होंने सड़ी गली राजनीति को एक नई दिशा दी।

उन्होने महिलाओं, किसानों, गरीबों की समस्याओं को अपना मुख्य एजेंडा बनाया। यूपी सरकार भी पीएम मोदी के बताए रास्तों पर ही आगे चल रही है। अब्बाजान वाले बयान पर सफाई देते हुए सीएम योगी ने कहा कि हम केवल ये बताना चाहते हैं कि हम लोग किसी का भी तुष्टिकरण नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि एक पार्टी विशेष मुस्लिमों का तुष्टिकरण करती है। उन्होंने कहा कि जब औवेसी जैसे लोग राजनीति में आ गए तो उन्हें उन्ही की भाषा में जवाब दिया गया। उन्होंने कहा कि गजवा ए हिंद का सपना कयामत के दिन तक भी पूरा नहीं होने वाला। हिजाब पर सीएम योगी से स्पष्ट कहा कि घर में या बाजारों में अगर कोई घूंघट करता है तो कोई बुरी बात नहीं है लेकिन स्कूलों में ड्रेस कोड का पालन तो करना ही होगा।

सीएम योगी ने बुलडोजर पर कहा कि उनका बुलडोजर जात या धर्म देखकर नहीं चलता है। पेशेवर अपराधी अगर मुस्लिम है तो क्या किया जा सकता है। सीएम योगी ने कहा कि 10 मार्च को प्रदेश की जनता उन्हें स्पष्ट बहुमत देने जा रही है।

यह भी पढ़ें: बरेली: प्रख्यात सर्जन डा केशव अग्रवाल पर जानलेवा हमला, बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी

संबंधित समाचार