UP Election 2022: बहराइच में धीरे-धीरे बढ़ रहा मतदान प्रतिशत, जनप्रतिनिधियों ने भी डाला वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में रविवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। धीरे-धीरे मतदान का ग्राफ आगे बढ़ रहा है। सुबह 11 बजे तक 22.79 प्रतिशत मतदान हुआ है। बहराइच जिले में पांचवें चरण में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता लाइन में लग गए। …

बहराइच। जिले में रविवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। धीरे-धीरे मतदान का ग्राफ आगे बढ़ रहा है। सुबह 11 बजे तक 22.79 प्रतिशत मतदान हुआ है। बहराइच जिले में पांचवें चरण में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता लाइन में लग गए।

वहीं सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, मटेरा विधान सभा प्रत्याशी मारिया अली शाह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और श्रावस्ती जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने मतदान किया। मालूम हो कि जिले में सात विधानसभा सीटों के लिए 73 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनके लिए मतदाता मतदान कर रहे हैं।

बहराइच में सुबह 11 बजे तक मतदान की स्थिति

बलहा 26%

नानपारा 22.8%

मटेरा 17.1%

महसी   28.1%

बहराइच 20.92%

पयागपुर  21%

कैसरगंज  24%

कुल 22.79%

पढ़ें- UP Election 2022: अयोध्या में सीतापुर से ड्यूटी पर आए पीएसी के जवान को ट्रक ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल हुआ रेफर

संबंधित समाचार