UP Election 2022: बहराइच के सुहेलवा और रायपुर में दोपहर तक हुआ 50% मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में विधानसभा चुनाव में मतदान दोपहर 1 बजे तक 37.25% पहुंच गई है। पयागपुर और चित्तौरा के दो बूथ पर 50% प्रतिशत मतदान हो गया है। बहराइच जिले में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। मतदान का जिलाधिकारी डा दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी निरीक्षण कर रहे हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय …

बहराइच। जिले में विधानसभा चुनाव में मतदान दोपहर 1 बजे तक 37.25% पहुंच गई है। पयागपुर और चित्तौरा के दो बूथ पर 50% प्रतिशत मतदान हो गया है।

बहराइच जिले में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। मतदान का जिलाधिकारी डा दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी निरीक्षण कर रहे हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार दोहपर एक बजे तक जिले में 37.25% मतदान हुआ है।

वहीं पयागपुर विधान सभा के सोहेलवा मतदान केंद्र में दोपहर में 50 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि बहराइच सदर विधान सभा के रायपुर पोलिंग बूथ दोपहर 12 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान हुए। यहां 2386 लोगों ने वोट डाला है।

श्रावस्ती में ईवीएम हुआ खराब

श्रावस्ती जिले के भिनगा विधान सभा में बूथ संख्या 266। और 258 की ईवीएम खराब हो गई। जिससे 35 मिनट मतदान बाधित रहा। ईवीएम सही होने के बाद पुनः मतदान शुरू हो सका।

बहराइच दोपहर एक बजे तक मतदान की स्थिति

बलहा 36%

नानपारा 37.11%

मटेरा 17.1%

महसी   35.1%

बहराइच 39.96%

पयागपुर  35%

कैसरगंज  35%

कुल 37.25% मतदान

संबंधित समाचार