अमरोहा : ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। भूसे से भरे ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी, जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पत्नी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना नौगांवा क्षेत्र के गांव जुझारूपुर में सुलेमान का …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। भूसे से भरे ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी, जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पत्नी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना नौगांवा क्षेत्र के गांव जुझारूपुर में सुलेमान का परिवार रहता है। वह अपनी पत्नी नसीबा बानो के साथ रविवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर अब्दुल्ला कॉलोनी में रिश्तेदार के घर वलीमा की दावत में शिरकत करने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह संभल बस स्टैंड के पास पहुंचे तो पीछे से भूसा भरे ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया।

हादसे में सुलेमान (45) की कुचल कर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबिक, पीछे बैठी पत्नी नसीमा बानो गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायल महिला को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

सड़क हादसे में बाइक सवार की जान चली गई है और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।- सतीश चंद्र पांडे, पुलिस क्षेत्राधिकारी

ये भी पढ़ें:- पीलीभीत: राजस्व अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप

संबंधित समाचार