मुरादाबाद : जिला अस्पताल में चोरी का प्रयास करते युवक दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर एआरटी सेंटर के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को पकड़ लिया गया है। जबकि उसका साथी मौका पाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर एआरटी सेंटर के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को पकड़ लिया गया है। जबकि उसका साथी मौका पाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर एआरटी सेंटर है। यहां एड्स और नशा छुड़ाने वाली दवाइयां दी जाती हैं। रविवार को सेंटर बंद था। दोपहर में दो युवक यहां पहुंचे और एआरटी सेंटर का ताला तोड़कर चोरी के इरादे से अंदर घुस गए। तभी स्टाफ के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एक युवक को दबोच लिया जबकि उसका साथी भागने में सफल हो गया।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम शिवा पुत्र सुभाष उर्फ नानक निवासी आदर्श कालोनी बताया। सूचना पर एमरजेंसी गेट पर तैनात होमगार्ड तत्काल मौके पर पहुंचे और आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया। तलाशी में शिवा की अंटी से एक चाकू भी बरामद किया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : तेल कंपनियों ने रोडवेज के लिए बढ़ाए डीजल के दाम

संबंधित समाचार