मुरादाबाद-पीतल नगरी डिपो से होली पर चलेंगी 100 स्पेशल बसें
मुरादाबाद/अमृत विचार। विधानसभा चुनाव बाद सड़क परिवहन निगम अब होली के मद्देनजर तैयारी में जुट गया है। होली पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए मुरादाबाद एवं पीतल नगरी डिपो से स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसमें ज्यादातर बसें दिल्ली और लखनऊ रूट दौड़ेंगी। ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हो। सड़क परिवहन निगम हर …
मुरादाबाद/अमृत विचार। विधानसभा चुनाव बाद सड़क परिवहन निगम अब होली के मद्देनजर तैयारी में जुट गया है। होली पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए मुरादाबाद एवं पीतल नगरी डिपो से स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसमें ज्यादातर बसें दिल्ली और लखनऊ रूट दौड़ेंगी। ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हो।
सड़क परिवहन निगम हर साल होली पर्व के लिए स्पेशल बसों की व्यवस्था करता है। मुरादाबाद एवं पीतल नगरी डिपो से यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाता है। विधानसभा चुनाव में बसों का संचालन देने वाला रोडवेज अब होली के लिए बसों का संचालन कराने में जुट गया है। पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी के करण बसों में ज्यादा भीड़ नहीं रही, लेकिन इस बार रोडवेज बसों में अधिक भीड़ निकलने की उम्मीद है। इसको ध्यान में रखकर रोडवेज ने इस साल होली पर 100 बसों का संचालन कराने का फैसला लिया है, जिसमें 15 मार्च को 50 फीसदी होली फेस्टिबल बसें फिट करके आनंद विहार, कौशांबी, बरेली व लखनऊ रवाना की जाएंगी।
पीतल नगरी डिपो के एआरएम शिवबालक ने बताया कि होली पर स्पेशल 100 बसों से सवारियों को घर भेजवाने का इंतजाम रहेगा। संचालन में कोई दिक्कत आए, इसको लेकर स्थानीय रोडवेज कर्मी के साथ मुरादाबाद रीजन के कर्मी की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं, मुरादाबाद और इसके आसपास के लिए 55 अनुबंधित बसों की मदद से सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। मुरादाबाद डिपो के एआरएम सोमपाल सिंह ने बताया कि हमारे डिपो से भी होली पर्व के लिए भरपूर बसें चलेंगी, जिस रूट पर ज्यादा मांग होगी, उस रूट पर अतरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : यूक्रेन से 500 किलोमीटर चलकर अमन अहमद पहुंचा रोमानिया, इमिग्रेशन की औपचारिकता में उलझा
