मोहम्मद हफीज के प्रदर्शन से पाकिस्तान सुपर लीग का चैंपियन बना लाहौर कलंदर्स, पहली बार जीता खिताब
लाहौर। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2022) के फाइनल में मोहम्मद हफीज के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर लाहौर कलंदर्स पहली बार चैंपियन बन गया। फाइनल में लाहौर कलंदर्स ने मुल्तान सुल्तांस को 42 रनों से हराया। लाहौर के कप्तान शाहिन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट …
लाहौर। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2022) के फाइनल में मोहम्मद हफीज के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर लाहौर कलंदर्स पहली बार चैंपियन बन गया। फाइनल में लाहौर कलंदर्स ने मुल्तान सुल्तांस को 42 रनों से हराया। लाहौर के कप्तान शाहिन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। टारगेट का पिछा करने उतरी मुल्तान की टीम सिर्फ 138 रन ही बना पाई।
फाइनल में चमके मोहम्मद हफीज
लाहौर के लिए 41 साल के मोहम्मद हफीज ने 46 बॉल में 69 रन जड़ दिए। इस दौरान उनके बल्ले से एक छक्का और 9 चौके निकले। हफीज के अलावा आखिर के ओवरो में हैरी ब्रूक ने 22 बॉल पर 41 रन बनाए। उन्होंने तीन छक्के और दो चौके जड़े। मुल्तान टीम के लिए आसिफ आफरीदी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। हफीज के दमदार पारी के दम पर ही लाहौर की टीम ने 20 ओवर में 180 रन बनाए।

हफीज ने गेंदबाजी में भी किया कमाल
गेंदबाजी में भी हफीज ने कमाल दिखाया और उन्होंने 23 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद हफीज की कप्तानी वाली मुल्तान की टीम 50 रन के अंदर ही 4 विकेट गंवा चुकी थी। लाहौर के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। जमान खान के खाते में भी 2 विकेट आए।
— Lahore Qalandars (@lahoreqalandars) February 28, 2022
इस्लामाबाद ने जीते सबसे ज्यादा खिताब
2016 से शुरू हुए इस लीग में पहली बार लाहौर ने खिताब जीता है। अब तक इस्लामाबाद यूनाइटेड ने दो बार खिताब अपने नाम किया है। इस्लामाबाद के अलावा पेशावर जाल्मी, क्वैटा ग्लेडिएटर, कराची किंग्स, मुल्तान सुल्तांस और लाहौर कलंदर्स ने 1-1 बार खिताबा जीता है। पीएसएल का 2021 वां सीजन मुल्तान टीम ने जीता था। अब पाकिस्तान सुपर लीग के खत्म होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया 1998 के बाद पाकिस्तान का दौरा कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया टीम पाकिस्तान पहुंच चुकी है।
ये भी पढ़ें : IND vs SL: वेंकटेश अय्यर के प्राइवेट पार्ट पर लगी बॉल, फिर भी नहीं छोड़ा कैच, वीडियो वायरल
