बहराइच: जरवल के ईओ की लखनऊ में हुई मौत, लंबे समय से बीमार चल रहे थे अधिशासी अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की रविवार रात को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। अंतिम संस्कार लखनऊ में ही कर दिया गया है। लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी देव कुमार (52) जरवल नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती 2019 में ईओ के पद पर …

बहराइच। जरवल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की रविवार रात को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। अंतिम संस्कार लखनऊ में ही कर दिया गया है।

लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी देव कुमार (52) जरवल नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती 2019 में ईओ के पद पर हुई थी। अधिशासी अधिकारी काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के प्राइवेट अपस्ताल में चल रहा था।

रविवार रात को इलाज के दौरान अधिशासी अधिकारी की मौत हो गई। इससे परिवार के लोग बिलखने लगे। नगर पंचायत जरवल के कर्मचारियों के मुताबिक सोमवार को लखनऊ में अधिशासी अधिकारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सुबह जरवल नगर पंचायत में साथी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर भीषण बाढ़ में डूबा 26 लाख की आबादी वाला शहर, सात की मौत

संबंधित समाचार