UP Election 2022: पीएम मोदी ने आज महराजगंज में जनसभा को किया संबोधित, कहा- ये परिवारवादी लोग भारत को ताकतवर नहीं देखना चाहते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज। पीएम मोदी ने आज महराजगंज में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने जनसभा में कहा कि यही आत्मनिर्भर और शक्तिशाली भारत की ताकत है।लेकिन ये घोर परिवारवादी भारत को ताकतवर नहीं देखना चाहते, कुछ न कुछ रोड़े अटकाते रहते हैं। इसलिए इस चुनाव में एक बार फिर इन्हें हराना है। आगे उन्होंने …

महराजगंज। पीएम मोदी ने आज महराजगंज में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने जनसभा में कहा कि यही आत्मनिर्भर और शक्तिशाली भारत की ताकत है।लेकिन ये घोर परिवारवादी भारत को ताकतवर नहीं देखना चाहते, कुछ न कुछ रोड़े अटकाते रहते हैं। इसलिए इस चुनाव में एक बार फिर इन्हें हराना है।

आगे उन्होंने कहा कि मैं आज आप सबसे यही कहने आया हूं कि आपको इन घोर परिवारवादियों से सावधान रहना है। जिन जिलों को इन घोर परिवारवादियों ने जितना पीछे धकेला, उनके विकास के लिए हम उतनी ही ज्यादा मेहनत कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में पौने 200 करोड़ वैक्सीन मुफ्त लगा चुका है, यही आत्मनिर्भर भारत की ताकत है, घोर परिवारवादी अपने स्वार्थों की वजह से भारत को ताकतवर देखना नहीं चाहते, रोडे अटकाते हैं।

पढ़ें- द्विपक्षीय व्यापार में सुधार के लिए काम करेंगे: गार्सेटी, भारत में अमेरिकी राजदूत

संबंधित समाचार