मुरादाबाद : बच्चों को स्वच्छता और पोषण के बताए फायदे, शिक्षण सामग्री की वितरित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/अमृत विचार। पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत संचालित फुटपाथ की क्लास पीएचएफ विद्यापीठ के बच्चों को स्वच्छता और पोषण के फायदे बताए गए। साथ ही बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। जरूरतमंद बच्चों के लिए पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से पाठशाला का संचालन किया जा रहा है। पाठशाला में फिटनेस एक्सपर्ट …

मुरादाबाद/अमृत विचार। पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत संचालित फुटपाथ की क्लास पीएचएफ विद्यापीठ के बच्चों को स्वच्छता और पोषण के फायदे बताए गए। साथ ही बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। जरूरतमंद बच्चों के लिए पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से पाठशाला का संचालन किया जा रहा है।

पाठशाला में फिटनेस एक्सपर्ट अपूर्व शर्मा ने एरोबिक्स कराई साथ ही कोमल गांधी ने बच्चों को स्वच्छता एवं पोषण की जानकारी दी। रुपाली अग्रवाल ने बच्चों को खेलों के बारे में जानकारी देते हुए खेलने का सामान वितरित किया।

इस मौके पर संस्था की संस्थापिका गरिमा सिंह ने बताया कि सप्ताह में दो दिन फुटपाथ पर पाठशाला संचालित की जाती है। पाठशाला में बच्चों को शिक्षा से लेकर योग और विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाती है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : डिप्टी एसपी को निशानेबाजी का तीन दिन दिया जाएगा प्रशिक्षण

संबंधित समाचार