बहराइच: भाभी ने देवर को उतारा मौत के घाट, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के छतरपुर में सोमवार सुबह मवेशी को पीटने के विवाद को लेकर भाभी और देवर में विवाद हो गया। भाभी ने देवर पर हंसिया से वार कर दिया। जिससे देवर की मौत हो गई। बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के छतरपुर के मजरा बरूही गांव निवासी सरपंच (25) पुत्र मेवालाल …

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के छतरपुर में सोमवार सुबह मवेशी को पीटने के विवाद को लेकर भाभी और देवर में विवाद हो गया। भाभी ने देवर पर हंसिया से वार कर दिया। जिससे देवर की मौत हो गई।

बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के छतरपुर के मजरा बरूही गांव निवासी सरपंच (25) पुत्र मेवालाल लोनिया के द्वार पर भैंस बंधी थी। ग्रामीणों के मुताबिक सरपंच की भाभी सुमन ने भैंस को लाठी से मारना शुरू कर दिया। जिसका देवर सरपंच ने विरोध किया। इससे नाराज भाभी ने देवर पर हंसिया से ताबड़तोड़ कई वार कर दिया। जिससे देवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिवार के लोग घायल को सीएचसी ले गए। यहां पर सरपंच को मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक युवक के पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद से महिला फरार है। पुलिस दबिश दे रही है।

पढ़ें- मुरादाबाद : बच्चों को स्वच्छता और पोषण के बताए फायदे, शिक्षण सामग्री की वितरित

संबंधित समाचार