बहराइच: अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, तीन लोग हुए घायल
बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर झुकिया के निकट अनियंत्रित कार खड्ड में जा गिरी। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद सभी फरार हो गए। जरवल रोड थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच मार्ग पर एकलव्य महाविद्यालय झुकिया के निकट कार पेड़ से टकरा गई। रात 12 बजे के आसपास पेड़ से टकराने के …
बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर झुकिया के निकट अनियंत्रित कार खड्ड में जा गिरी। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद सभी फरार हो गए।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच मार्ग पर एकलव्य महाविद्यालय झुकिया के निकट कार पेड़ से टकरा गई। रात 12 बजे के आसपास पेड़ से टकराने के बाद कार खड्ड में जा गिरी। जिससे तीन सवार लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद सभी मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना किसी ने नहीं दी है। रात में कार खड्ड में गिरी है। जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें; लखीमपुर-खीरी: शिवरात्रि का महापर्व कल, मंदिरों में होगा रुद्राभिषेक, निकलेगी भव्य शिव बारात
