प्रयागराज: मतदान करवाकर लौट रहे पुलिसकर्मियों के वाहन पर पथराव, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां मतदान करवाकर लौट रहे पुलिसकर्मियों की बस पर लोगों ने पथराव किया है। पथराव से बस के शीशे टूट गए हैं। पुलिसकर्मियों और बस पर पथराव करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की …

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां मतदान करवाकर लौट रहे पुलिसकर्मियों की बस पर लोगों ने पथराव किया है। पथराव से बस के शीशे टूट गए हैं। पुलिसकर्मियों और बस पर पथराव करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि प्रयागराज जिले में रविवार को मतदान था। मतदान में लगे पुलिसकर्मी आज बस में सवार होकर संतकबीर नगर के लिए जा रहे थे। तभी थरवई इलाके मे पुलिसकर्मियों के बस पर पथराव किया गया। पथराव में बस के शीशे कई जगह से टूट गए। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पथराव में शामिल अन्य अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : बारात चढ़त के दौरान डीजे को लेकर मारपीट, दुल्हा समेत कई घायल

संबंधित समाचार