बहराइच में भी दिखा नेपाल बंद का असर, विरोध के बाद भी पड़ोसी देश में पारित हो गया MCC विधेयक
बहराइच। नेपाल के संसद में विरोध के बाद भी एमसीसी विधेयक पारित हो गया। इसको लेकर नेपाल में विपक्षियों ने बंद का आह्वान किया। विरोध कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बंद का असर बहराइच के रूपईडीहा में भी दिखा। बहराइच के रबपईडीहा में नेपाल से लोग खरीदारी करने नहीं …
बहराइच। नेपाल के संसद में विरोध के बाद भी एमसीसी विधेयक पारित हो गया। इसको लेकर नेपाल में विपक्षियों ने बंद का आह्वान किया। विरोध कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बंद का असर बहराइच के रूपईडीहा में भी दिखा। बहराइच के रबपईडीहा में नेपाल से लोग खरीदारी करने नहीं आए जिससे यहां के बाजारों में शांति छाई रही।
बता दें कि नेपाल की संसद में भारी विरोध और प्रदर्शन के बाद भी एमसीसी विधेयक रविवार को पारित हो गया है। रविवार को नेपाल के काठमांडू में संसद की बैठक हुई। सत्ता पक्ष के समर्थन और विपक्ष के विरोध के बावजूद नेपाली संसद ने मिलेनियम चैलेंज कारपोरेशन को पारित कर दिया है। नेपाल के सर्वांगीण विकास के लिए अमेरिका द्वारा 500 मिलियन डॉलर अनुदान के रूप में एमसीसी समझौते के तहत मिलेगा।
अमेरिका ने 28 फरवरी तक इसे नेपाली संसद द्वारा जारी करने के लिए अंतिम तिथि निश्चित की थी। लेकिन नेपाली कम्युनिष्ट पार्टियां इसका सिरे से विरोध करती आ रही थी। पिछले दिनों नेपालगंज सहित पूरे नेपाल में प्रदर्शन भी हुए थे। सोमवार को इसी को लेकर नेपाल के विभिन्न 6 कम्युनिष्ट दलों ने नेपाल बंद का आवाह्न किया है। नेपालगंज में भी इसका आंशिक प्रभाव पड़ा है।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: तीन मार्च को जौनपुर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
