कानपुर: रूस-यूक्रेन युद्ध से क्रूड ऑयल की कीमतों में आया उछाल, प्लास्टिक उत्पाद के बढ़े दाम
कानपुर। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्घ के कारण क्रूड ऑयल की कीमत में उछाल आया है। इससे प्लास्टिक उत्पादों की दरों में 15 फीसद तक उछाल आया है। इसके अलावा लोहा, जिंक, कॉपर, पीतल, सोना-चांदी की कीमत भी बढ़ी हैं। यूक्रेन पर हमले के बाद से दुनिया में क्रूड आयल की मांग …
कानपुर। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्घ के कारण क्रूड ऑयल की कीमत में उछाल आया है। इससे प्लास्टिक उत्पादों की दरों में 15 फीसद तक उछाल आया है। इसके अलावा लोहा, जिंक, कॉपर, पीतल, सोना-चांदी की कीमत भी बढ़ी हैं।
यूक्रेन पर हमले के बाद से दुनिया में क्रूड आयल की मांग अचानक बढ़ गई। युद्ध शुरू होने से पहले प्लास्टिक दाना 96.50 रुपये था। अब यह 111 रुपये प्रति किलो हो गया है। प्लास्टिक कारोबारियों के मुताबिक, कुछ कारोबारी प्लास्टिक से खुद ही दाना बनाते हैं तो कुछ बाहर से खरीदते हैं।
इसके अलावा विदेश से भी दाना आयात होता है। दाने की कीमत बढने से प्लास्टिक की मेज, कुर्सी, बाल्टी, मग, गिलास, ट्रे और पालीथीन बैग के दाम बढ़ गए हैं। यूपी प्लास्टिक मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश इसरानी का कहना है कि इस समय पालीमर की सभी वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं।
यह भी पढ़ें: कानपुर: कोविड को लेकर IIT ने की नई भविष्यवाणी, कहा- जून में आएगी कोरोना की चौथी लहर
