बरेली: पांच साल के बच्ची में डायबिटीज की पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यह खबर बच्चों के परिजनों को हैरत में डाल सकती है। जिला अस्पताल में भर्ती पांच साल की एक बच्ची मधुमेह (डायबटीज) से ग्रसित मिली है। बच्ची को लंबे समय से बुखार-जुकाम की समस्या थी। परिजन उसे लेकर सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर को परिजनों ने बताया कि बच्ची को काफी …

बरेली, अमृत विचार। यह खबर बच्चों के परिजनों को हैरत में डाल सकती है। जिला अस्पताल में भर्ती पांच साल की एक बच्ची मधुमेह (डायबटीज) से ग्रसित मिली है। बच्ची को लंबे समय से बुखार-जुकाम की समस्या थी। परिजन उसे लेकर सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर को परिजनों ने बताया कि बच्ची को काफी समय से बुखार आ रहा है वहीं जुकाम की भी समस्या है।

खाना भी नहीं खा रही है। ऐसे में डॉक्टर ने बच्ची की खून की भी जांच कराई जिसमें बच्ची डायबटीज का शिकार मिली। बच्ची का इलाज शुरू कर दिया लेकिन परिजन उसे डिस्चार्ज कराकर ले गए। शहर के डेलापीर निवासी रामू की सात वर्षीय बेटी कनिष्का की घर पर तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड लेकर पहुंचे। यहां बच्ची की जांच की गई तो बच्ची में खून की कमी मिली। वहीं बच्ची मधुमेह रोग से भी ग्रसित मिली। इस दौरान स्टाफ ने जब बच्ची के परिवार के किसी अन्य सदस्यों को मधुमेह से ग्रसित होने की जानकारी ली तो कोई भी सदस्य मधुमेह से ग्रसित नहीं मिला।

वर्जन– बच्चे के मधुमेह का शिकार होना कोई आश्चर्यचकित होने की बात नहीं है। बदलते परिवेश के चलते ऐसा पहले भी देखा गया है। जन्म के तुरंत बाद भी कई बच्चे मधुमेह का शिकार मिले हैं लेकिन सावधानियां बरतने की जरुरत अधिक है।
–डॉ. सुबोध शर्मा, अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक

संबंधित समाचार