बहराइच: टेंट की दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
बहराइच। शिवपुर बाजार में स्थित टेंट की दुकान में सोमवार रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे पांच लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं राजा रेहुआ में मकान में आग लगने से तीन मवेशी झुलस गए। बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी अजय गुप्ता पुत्र राम सरन …
बहराइच। शिवपुर बाजार में स्थित टेंट की दुकान में सोमवार रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे पांच लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं राजा रेहुआ में मकान में आग लगने से तीन मवेशी झुलस गए।

बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी अजय गुप्ता पुत्र राम सरन बाजार में टेंट की दुकान का संचालन करते हैं। सोमवार रात को अजय दुकान बंद घर चले गए। रात 10 बजे के आसपास टेंट के दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

आसपास के लोगों ने 11 बजे टेंट की दुकान में आग लगने की सूचना दी। बदहवास हालत में अजय मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। अजय ने आग लगने की सूचना थाने में दी। अजय के मुताबिक पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। दुकान में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है।

ऐसे में कैसे आग लगी, यह जांच का विषय है। उधर ग्राम राजा रेहुआ निवासी जय करन गौतम पुत्र बृजलाल के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अग्निकांड में तीन मवेशी झुलस गए। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। घर के अंदर रखा सारा सामान जल गया है।
पढ़ें- आगरा: ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, यात्रियों को होगी परेशानी
