अमेरिका बोला- पुतिन की एटमी धमकी से ना डरें, हाई अलर्ट पर रखा न्यूक्लियर वेपन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से न्यूक्लियर बम के हमले की धमकी पर अमेरिका ने पलटवार किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने न्‍यूक्लियर वेपन को हाई अलर्ट पर लगा दिया है। साथ ही न्‍यूक्लियर कमांड को भी हाई अलर्ट पर रखा है। व्हाइट हाउस ने कहा कि हम यूरोप की पूरी …

वाशिंगटन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से न्यूक्लियर बम के हमले की धमकी पर अमेरिका ने पलटवार किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने न्‍यूक्लियर वेपन को हाई अलर्ट पर लगा दिया है। साथ ही न्‍यूक्लियर कमांड को भी हाई अलर्ट पर रखा है। व्हाइट हाउस ने कहा कि हम यूरोप की पूरी तरह रक्षा करेंगे।

बाइडेन ने अमेरिकी नागरिकों से कहा कि न्‍यूक्लियर वॉर से डरने की जरूरत नहीं है और हर हमले का जवाब अमेरिका दे सकता है। बाइडेन ने पेंटागन को अलर्ट पर रहने को कहा है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मित्र राष्ट्रों और भागीदारों से यूक्रेन पर रूस के अकारण युद्ध पर चर्चा करने के लिए बात की। साथ ही कहा कि हम यूक्रेन के लोगों के लिए अपना समर्थन जारी रख रहे हैं, क्योंकि वो अपने देश की रक्षा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: यूक्रेन का दावा, रूस ने किया वैक्यूम बम से हमला

संबंधित समाचार