Russia Ukraine War: खारकीव में कर्नाटक के रहने वाले छात्र की गोलाबारी में मौत, मृतक छात्र के पिता से की पीएम ने बात
खारकीव। रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में मंगलवार को एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रूसी बमबारी के दौरान छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। बता दें की 21 वर्षीय नवीन शेखरप्पा कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला है। …
खारकीव। रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में मंगलवार को एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रूसी बमबारी के दौरान छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। बता दें की 21 वर्षीय नवीन शेखरप्पा कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे पिछले छह दिनों के युद्ध में यह पहले भारतीय की मौत है। वहीं मृतक के पिता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बात की है।

अरिंदम बागची ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़े दुख के साथ यह बता रहा हूं कि खारकीव में जो हवाई हमले हो रहे हैं, उसमें एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। फिलहाल मंत्रालय छात्र के परिवार के साथ संपर्क में है। परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।
अरिंदम बागची ने आगे जानकारी दी है कि भारतीय विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से संपर्क में हैं। इसमें यह मांग उठाई गई है कि भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकलने के लिए सुरक्षित रास्ता दिया जाए क्योंकि कई छात्र अभी खारकीव और अन्य शहरों में फंसे हुए हैं।
गवर्नर हाउस के पास हुए ब्लास्ट में भारतीय छात्र नवीन की गई जान
नवीन खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में फोर्थ ईयर का छात्र था। बते दें कि नवीन खाना लेने के लिए लाइन में लगे थे उसी बीच गवर्नर हाउस पर जोरदार ब्लास्ट हुआ। एयर स्ट्राइक किया गया, जिसमें छात्र की मौत हो गई।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने जताया दुख
घटना के बाद सीएम बोम्मई ने नवीन के परिवार से फोन पर बातचीत की और दुख जताया। इसके साथ ही सीएम बोम्मई ने नवीन के परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार नवीन के शव को लाने की पूरी कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें-
Russia Ukraine War: रूस के हमले तेज, खारकीव की Central square बिल्डिंग के मिसाइल ने उड़ाए परखच्चे
