रायबरेली: एंबुलेंस में प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। प्रसव के लिए प्रसूता को सीएचसी ले जा रही एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया है। जच्चा बच्चा दोनों को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया गया है । शिवगढ़ के रायपुर गांव की सुनीता पत्नी रामदयाल को चौथा बच्चा होना था जिसके लिए मंगलवार दोपहर परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस को …

रायबरेली। प्रसव के लिए प्रसूता को सीएचसी ले जा रही एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया है। जच्चा बच्चा दोनों को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

शिवगढ़ के रायपुर गांव की सुनीता पत्नी रामदयाल को चौथा बच्चा होना था जिसके लिए मंगलवार दोपहर परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस को फोन कियाl एंबुलेंस से सुनीता समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ जा रही थी। तभी रास्ते में सुनीता को जबरदस्त दर्द हुआ जिसके बाद सुनीता ने रास्ते में बच्ची को जन्म दिया।

एंबुलेंस पायलट मानस द्विवेदी और एमटी अनवर अली ने बताया कि रास्ते में महिला को जबरस्त दर्द हुआ गाड़ी रोक दी गई जिसके बाद हम लोगों ने सहयोग किया महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया दोनों अस्पताल में भर्ती हैं जच्चा बच्चा स्वस्थ है। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अमित सिंह ने बताया कि प्रसूता के घर में कोई नहीं था। जब दर्द ज्यादा हुई तो आखरी समय एंबुलेंस को बुलाया गया चौथा बच्चा होने के कारण एंबुलेंस में ही मां ने बच्चे को जन्म दिया जो इस समय अस्पताल में भर्ती है जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़े-यूपी चुनाव 2022: मुख्यमंत्री योगी का दावा- बहुमत से काफी आगे निकल चुकी है भाजपा

संबंधित समाचार